फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   officials of Gau Mata Seva Mahasangh burn effigy of Swami Prasad Maurya in Firozabad

रामचरित मानस विवाद: गोमाता सेवा महासंघ ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला, बोले- बहुत ही निंदनीय कृत्य है

Thu, 02 Feb 2023 08:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 08:11 PM IST
सार

रामचरित मानस पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा स्थित भारत माता चौक पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां गोमाता सेवा महासंघ कार्यकर्ताओं ने मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। 

विज्ञापन
officials of Gau Mata Seva Mahasangh burn effigy of Swami Prasad Maurya in Firozabad
स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने रामचरित मानस पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर मौर्य का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने रोष जताते हुए मौर्य के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


गोमाता सेवा महासंघ कार्यकर्ताओं ने जिले टूंडला कस्बा स्थित भारत माता चौक पर मौर्य के विरुद्ध प्रदर्शन किया। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री लोकेंद्र पौनिया ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदुओं की आस्था पर कड़ा प्रहार किया है। उनका यह कृत्य बहुत ही निंदनीय है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि भगवान श्रीराम के पवित्र ग्रंथ के विषय पर उनके द्वारा की गयी टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके बयान से देशवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। पुतला दहन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गौतमसिंह नोहवार, मुकेश धामा, सुधीर कुमार सिंह, उदय प्रताप वर्मा, अरुण कुमार, प्रदीप पाठक, मुकेश उपाध्याय, मुकेश पचौरी, अंकित श्रोतिय, शरद पौनिया रामपाल सिंह उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed