फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank employees' strike, transactions worth Rs 60 crore affected

Firozabad News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 10 Jul 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bank employees' strike, transactions worth Rs 60 crore affected
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बैंककर्मी।  - फोटो : निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल से जिले में करीब 60 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। परेशानी की वजह ज्यादातर एटीएम में रुपये न होने से भी हुई। इसके साथ ही आरटीजीएस, 20 करोड़ के चेक क्लीरिंग नहीं होने से लोग परेशान रहे। ज्यादातर बैंकों के एटीएम भी बंद रहे और जो खुले थे उनमें नकदी नहीं थी। पंजाब नेशनल बैंक की छिंगामल का बाग स्थित शाखा सहित जिले की अधिकांश बैंक शाखाएं बुधवार को बंद रहीं। कर्मचारी बैंकों के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे। केवल भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं ही खुली रहीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बैंक कर्मचारी संघ के चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने कहा कि सरकार बैंकिंग क्षेत्र में निजीकरण व विनियमितीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिसे रोका जाना चाहिए। संघ के अध्यक्ष मनीष यादव ने मांग की कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग से नहीं की जाए। सचिव सुबोध गुप्ता ने कहा कि सरकार को बड़े उद्योगपतियों और कार्पोरेट घरानों से ऋण की वसूली के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद यादव ने श्रमिक अधिकारों में हो रहे बदलावों पर रोक लगाने की मांग की। अमरजीत सिंह ने कहा कि आम ग्राहकों के सेवा शुल्क में कटौती की जानी चाहिए। वहीं चेयरमैन ने बताया कि एक दिन में करीब 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस हड़ताल में अनामिका, ज्योति गुप्ता, स्मित वर्मा, नयनिका, शैलेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, सूर्यप्रकाश, संजय यादव, दिनेश सागर, शानू जैन, रामवीर, कुलदीप, आयुष कुमार, अमन लारा, मनोज कुमार, राजकुमार, फरमान अली, प्रदीप शर्मा, अतुल तिवारी, ऊषा देवी सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन











आठवें वेतन आयोग के लिए आयकर कर्मचारियों ने की हड़ताल
फिरोजाबाद। कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल में आयकर कर्मचारी महासंघ की फिरोजाबाद शाखा के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का गठन और उसके कार्यक्षेत्र की स्पष्ट शर्तों का निर्धारण शामिल रहा। साथ ही विभाग में कंडर समीक्षा और पुनर्गठन को शीघ्र लागू किए जाने की मांग उठाई गई। निरीक्षक और कार्यालय अधीक्षक की भर्ती नियमों में संशोधन की भी आवश्यकता जताई गई।

कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना और अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर, सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। उन्होंने कोविड के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते और पेंशन वृद्धि की तीन किस्तों को जारी करने की भी मांग की। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति में लगाई गई पांच प्रतिशत की सीमा को समाप्त करने और सभी अस्थायी, आकस्मिक तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग रखी गई। हड़ताल में आयकर निरीक्षक हर्षित तिवारी, सागर मौर्य, कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, निखिल, गौरव, रोहित, लवकुश, शुभम, प्रवीण, अमरेंद्र, जितेश और सचिन समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed