फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nominations of five assemblies of the district will be filed at the district headquarters from today

जिले की पांच विधानसभाओं के आज से जिला मु्ख्यालय पर दाखिल होंगे नामांकन

Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nominations of five assemblies of the district will be filed at the district headquarters from today
फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभाओं के नामांकन 25 जनवरी से जिला मुख्यालय पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक दाखिल होंगे। एक फरवरी तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी। जिला प्रशासन ने बेरीकेडिंग कराके जिला मुख्यालय की ओर जाने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया है। जिला मुख्यालय के गेट तक प्रत्याशी सिर्फ एक वाहन से आएंगे। बाकी वाहनों को दो सौ मीटर दूर रोका जाएगा। जो प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2022 के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी मंगलवार को 11बजे से प्रारंभ होगी। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया एक फरवरी तक चलेगी। नामांकन दाखिल करने के लिए आने वाले सभी प्रत्याशी मुख्यालय से दो सौ मीटर पहले तक अपने समर्थकों के साथ आ सकेंगे। लेकिन इस दौरान भी कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गेट से सघन जांच पड़ताल करने के बाद प्रत्याशी के साथ उसके दो प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्षों के साथ ही साथ जिला मुख्यालय परिसर एवं बाईपास रोड वाले गेट पर सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियो कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह सहित सीओ के साथ नामांकन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed