{"_id":"61f00d0011e13f40952041af","slug":"nomination-process-begins-for-assembly-elections-firozabad-news-agr522333777","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर नामांकन पत्र लेने जाते प्रत्याशियों के समर्थकों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव की मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। नामांकन पत्र खरीदने का क्रम चलता रहा। पहले दिन पांच विधानसभा के लिए 34 नामांकनपत्र खरीदे गए। इधर पुलिस का सख्त पहरा होने के कारण मुख्यालय एवं विकास भवन जाने वाले कर्मचारियों को अवश्य दिक्कत का सामना करना पड़ा। एसएसपी आशीष कुमार तिवारी के निर्देशन में एसपी सिटी एवं एसपी ग्रामीण मुख्यालय के बाहर फोर्स के साथ सक्रिय रहे।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में सख्त व्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गई। नामांकन 25 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी। नामांकन को ध्यान में रखते हुए सुबह नौ बजे से आसफाबाद चौराहा एवं मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ चौराहे से मुख्यालय की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों के आवागमन रोक दिया था। परिवहन निगम की बसों को निकलने दिया जा रहा था।
जिला मुख्यालय के सामने दीवानी चौराहे से लेकर जिला मुख्यालय तक एक साइड को बैरियर लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया था। यहां एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र,सीओ सिटी हरिमोहन सिंह,सीओ सदर हीरालाल कनौजिया,थानाध्यक्ष मटसेना अंजीश कुमार,खैरगढ़ एसओ के साथ काफी पुलिस बल एवं पीएसी तैनात थी। जिला मुख्यालय के गेट से प्रत्याशियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। सुबह विकास भवन एवं कलक्ट्रेट जाने वाले स्टाफ तक को घूमकर जाने की हिदायत दी गई। इधर नामांकन पत्र खरीदने वाले कई प्रत्याशी दीवानी न्यायालय की ओर से तो कुछ कलक्ट्रेट के पीछे की ओर से नामांकन फार्म खरीदने को पहुंच गए। मंगलवार को तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीदने वालों का क्रम चलता रहा।