{"_id":"573488424f1c1be24c919e68","slug":"no-demands-were-three-fierce-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":" मांगे पूरी नहीं हुई, तो तीन से उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी नहीं हुई, तो तीन से उग्र आंदोलन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु का धरना प्रदर्शन जारी रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का इमलिया में चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी किए जाने के लिए शासन-प्रशासन को 2 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। अनदेखी पर तीन जून से उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
पानी, बिजली समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) का धरना चल रहा है। गुरुवार को इसमें शामिल रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के जिम्मेदार किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। तभी तो कई दिनों से चल रहे धरने के बाद भी किसानों की समस्याओं के समाधान का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। चेताया कि दो जून तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो तीन जून को भाकियू चक्काजाम जैसे उग्र प्रर्दशन शुरू करेगी। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुनीष कुमार सिंह, सतेन्द्र सिंह, छोटे लाल, गिरधारी लाल, हुकुम सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, बुद्घसेन जाटव, रामदास, मोहम्मद रियाज खान, जमुना प्रसाद, संजय कुमार, मुकेश ठाकुर, हीरा लाल, राजवीर सिंह, रवेन्द्र सिंह, विजयपाल सिंह, चंदन सिंह, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, हरी शंकर, मोहन सिंह, शंकर लाल, खुशीराम आदि मौजूद रहे।