फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: खड़ंजा निर्माण को लेकर मारपीट और पथराव, 8 घायल

Thu, 02 Feb 2023 04:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
NA
खड़ंजा निर्माण को लेकर मारपीट और पथराव, 8 घायल
विज्ञापन

बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गांव कटिनर शंकरपुर की ठार पर चल रहे खड़ंजा निर्माण के दौरान हुए विवाद के दौरान पथराव और मारपीट हो गई। आठ लोग घायल हो गए।
बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव कटिनर शंकरपुर की ठार पर प्रधान जगदीश सिंह द्वारा विजेंद्र सिंह के मकान से खड़ंजा का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को श्रमिक खड़ंजा निर्माण का कार्य कर कर रहे थे। तभी रघुवीर ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसको लेकर विजेंद्र और रघुवीर सिंह के बीच विवाद शुरु हो गया। ग्रामीण विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। मारपीट और पथराव के दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इस बीच बसईमोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। मारपीट और पथराव के दौरान घायल हुए विजेंद्र सिंह, अतर सिंह, कप्तान सिंह, सौदान सिंह, खुशबू व रघुवीर सिंह, हरिशंकर, नीटू को पुलिस सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर कृपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद चला आ रहा है। आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed