फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

यूपी बोर्ड : तीन स्तर से होगी परीक्षा की लाइव निगरानी

Thu, 02 Feb 2023 04:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
NA
यूपी बोर्ड : तीन स्तर से होगी परीक्षा की लाइव निगरानी
विज्ञापन

- प्रदेश मुख्यालय से कनेक्ट होगा जिले का कंट्रोल रूम
- एक क्लिक से देख सकेंगे किसी भी केंद्र को लाइव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए तीन स्तर से निगरानी की जाएगी। विद्यालय में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे से जनपद के अलावा प्रदेश स्तर से लाइव निगरानी की जाएगी। एक क्लिक पर किसी भी परीक्षा केंद्र को देख जा सकेगा। इसके लिए डिवाइस कनेक्ट किया जाएगा। जिसके संबंध में दिशा- निर्देश दिया गया।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा 16 फरवरी से आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा में 85 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे बच्चों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न हो सके, इसके लिए कई स्तर से निगरानी होगी। जिला स्तर पर जांच तो होगी ही। इसके साथ ही विद्यालयों में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे में से तीन स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। विद्यालय, जनपद कंट्रोल रूम के अलावा प्रदेश मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी विद्यालय की डिवाइस जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। वहां से बैठे अधिकारी जनपद पर क्लिक करेंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षा केंद्रों को देख सकेंगे। यह निगरानी इसलिए की जाएगी, जिससे किसी भी हाल में नकल न होने पाए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए हर स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। विद्यालय, जनपद और प्रदेश स्तर से लाइव मॉनिटरिंग करने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed