{"_id":"63da7d04241ada3e116ad2d2","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-48184-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गोवंश को बचाने के प्रयास में खाई में चली गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गोवंश को बचाने के प्रयास में खाई में चली गई कार
Wed, 01 Feb 2023 08:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश को बचाने के प्रयास में खाई में चली गई कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हंसी के पास गोवंश को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में चली गई। कार के खाई में जाने पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
थाना जसराना के गांव खडीत निवासी रंजीत यादव अपनी कार से शिकोहाबाद से लौटकर अपने गांव खडीत जा रहे थे। उनकी कार में दो महिला एवं दो पुरुष बैठे हुए थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग के नगला हंसी के पास अचानक उनकी कार के सामने गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। कार के खाई में जाने पर कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। कार को खाई में जाता देख एवं चीख पुकार मचने पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। कार सवारों के सकुशल बाहर आने पर लोगों ने राहत महसूस की। रंजीत ने बताया कि एक शादी समारोह से लौटकर आ रहे थे। इस दौरान एक गोवंश सामने पर आने पर कार अनियंत्रित हो गई।