फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   murdr in firozabad

ईट ढुलाई करने वाले युवक का सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव,भाई ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 22 Jan 2021 05:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
murdr in firozabad
राजीव उर्फ टीटू - मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भट्टे से ईंट की ढुलाई करने वाले युवक का शव थाना नगला खंगर के गांव लौहरई के समीप रोड किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के गांव निहालपुर निवासी राजीव उर्फ टीटू यादव (28) पुत्र भागीरथ सिंह यादव शुक्रवार को तड़के पांच बजे इटावा स्थित ईंट भट्टे से ईंटों को लेने को घर से निकला था। सुबह परिजनों को खबर मिली कि वह थाना नगला खंगर क्षेत्र में लौहरई के समीप उसका शव रोड के किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ है। परिजन नगला खंगर पहुंच गए। यहां राजीव का शव गड्ढे में पड़ा था। जबकि कुछ दूरी पर उसकी बाइक पड़ी थी। एसएसपी अजय कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह के साथ थाना प्रभारी नगला खंगर मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई अवनीश का आरोप है कि उसका भाई मनरेगा योजना में काम करने के साथ-साथ ईंटों की ढुलाई का काम करता था। उसने भाई की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाना नगला खंगर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर में रोड के किनारे थाना मक्खनपुर के निहालपुर निवासी राजीव उर्फ टीटू यादव का शव मिला है। चेहरे पर चोट के निशान है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अजय कुमार, एसएसपी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed