{"_id":"5f8743fc8ebc3ea3736f33a9","slug":"murder-firozabad-news-agr46371785","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मार कर हत्या, गांव के ही युवक पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मार कर हत्या, गांव के ही युवक पर लगाया आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव रहना में बुधवार शाम को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के भाई ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक (अब मृतक) आरोपी युवक की बहन से फोन पर बात करता था।
थाना फरिहा के गांव रहना निवासी योगेश यादव ( 28) साल पुत्र राम वकील यादव बुधवार की शाम करीब छह बजे ट्यूबवेल पर बनी कोठरी पर गया था। खेत पर काम कर वकील यादव शाम करीब 7 बजे नलकूप की कोठरी पर आए तो उन्होंने यहां योगेश को मृत अवस्था में पाया है। उसके गोली लगी थी। वह घटना की जानकारी घर पर और गांव के लोगों को दी। परिजन और ग्रामीण भी कोठरी पर आ गए। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ जसराना प्रीति सिंह, थाना प्रभारी फरिहा संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात 9 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
मृतक के भाई धर्मेश का कहना है कि गांव के निवासी एक युवक ने 11 अक्तूबर को उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले युवक का आरोप था कि योगेश उसकी बहन से बात करता है। इसी कारण उक्त युवक ने गोली मार कर हत्या की है।