{"_id":"5dc1b7648ebc3e5b2c1d2fbe","slug":"murder-firozabad-news-agr4138845151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पना की हत्या में पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पना की हत्या में पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सोमवार रात कैलाश नगर में महिला कल्पना शर्मा की हत्या के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में विलाप करत
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला कैलाशनगर में सोमवार शाम महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर महिला के पति, दो ननद सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
थाना उत्तर के मोहल्ला कैलाशनगर गली नंबर एक निवासी कल्पना शर्मा (38) पत्नी लोकेश शर्मा की सोमवार शाम गोली लगने से मौत हो गई थी। पति मौके से फरार हो गया था। मृतका के भाई संजीव कुमार शर्मा ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार वर्ष से एक कॉलोनी निवासी युवती से उसके बहनोई लोकेश शर्मा के संबंध हैं।
बहन कल्पना शर्मा इसका विरोध करती थी। भाई का कहना है कि कल्पना ने भाई दूज पर मायके में अपनी मां कांता देवी, भाभी एवं बड़ी बहन को बताया था कि लोकेश उसे मारने की प्लानिंग कर रहा है। वह उसे रास्ते से हटाना चाहता है। इसमें लोकेश की आगरा निवासी बहन शशि शर्मा, कैलाशनगर निवासी सीमा सहयोग करती हैं। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति लोकेश शर्मा, बहन शशि, सीमा एवं एक अन्य महिला सीमा के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला का शव ले जाने को लेकर हुआ विवाद
कल्पना शर्मा के शव का पोस्टमार्टम होने से पूर्व ही शव को ले जाने के लेकर विवाद की स्थिति बन गई। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा फोर्स सहित जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई संजीव कुमार शर्मा का कहना था कि वह शव अपने श्रीराम कॉलोनी स्थित आवास या फिर नगला रामकुंवरि ले जाएंगे। उसका कहना था कि जहा उसकी बहन की हत्या हुई वहां शव लेकर नहीं जाएंगे, जबकि मृतका के पुत्र आदित्य शर्मा का कहना था कि मां के शव पर उसका अधिकार है। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने दोनों पक्षों से बात की। बाद में दोनों पक्ष कल्पना के शव को सीधे ककरऊ स्थित शमशानघाट पर ले जाने पर राजी हो गए। जहां कल्पना का अंतिम संस्कार किया गया।