फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MP instructions to prevent power cuts

बिजली कटौती रोकने के सांसद ने दिए निर्देश

Thu, 31 Dec 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
MP instructions to prevent power cuts
सांसद अक्षय यादव ने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया और समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को सपा सांसद अक्षय यादव सुबह दस बजे सपा जिला कार्यालय दबरई पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। शहर के तीस फुटा, अशरफगंज, रसूलपुर, हाजीपुरा, गालिब नगर, सैय्यद गंज आदि क्षेत्रों से आए लोगों ने विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों की शिकायतें करीं। लोगों का कहना था कि उक्त क्षेत्रों में आसफाबाद एवं रसूलपुर फीडरों से विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत चेकिंग के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। सांसद ने विद्युत अधिकारी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को बुलाकर मामले की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि विद्युत अधिकारियों से पानी की आपूर्ति के समय विद्युत कटौती न करने की बात कही गई है। इसकी मानीटरिंग की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह यादव, डॉ. मनोज यादव, इं. योगेश यादव, विजय आर्या, राशिद खान, योगेंद्र सिंह सोनू, अंशुल विक्रम हैप्पी, कल्लू गुर्जर, सतेंद्र यादव, नौशाद आलम, साहिबे आलम अंसारी, कान्हा यादव, कैलाश यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed