{"_id":"570a5c2e4f1c1b2254c810cb","slug":"moving-like-to-express-the-union-s-branches-in-motion","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गतिमान एक्सप्रेस की तरह संघ की शाखाओं को करें गतिमान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गतिमान एक्सप्रेस की तरह संघ की शाखाओं को करें गतिमान’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालते आरएसएस कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस के पथ संचलन से सुहागनगरी में अनुशासन की झलक दिखी। रविवार को शहर की सड़कें भगवा नजर आईं। हाथों में संघ ध्वज और पूर्णगणवेश में स्वयंसेवक नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संचलन में शामिल हुए। जगह जगह शहर वासियों ने पुष्पवर्षा की।
पथ संचलन के लिए सुबह 6.30 बजे से गांधी पार्क और गौशाला प्रांगण में स्वयं सेवक जुटने शुरू हो गए थे। मंच पर प्रांत प्रचारक डा. हरीश, महानगर सरसंघ के चालक डा. रमाशंकर सिंह मौजूद थे। प्रांत प्रचारक डा. हरीश ने गतिमान एक्सप्रेस का जिक्र करते हुए तारीफ की साथ कहा कि इसी तरह ब्रजक्षेत्र में संघ को गतिमान बनाएं। पर्यावरण को संरक्षित करने पर जोर दिया। कहा, कि घरों पर पंखा कूलर और एसी लगाएं, लेकिन पौधे जरूरी लगाएं। तभी शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी।
डा. हरीश कहा कि वह गरीब परिवार से थे। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान संघ की शाखाएं चलीं और वंदे मातरम की गूंज सुनाई दी। अंग्रेजी माह पहले दस थे लेकिन भारत में इनको 12 माह भी कर दिया। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अल्पसंख्यकों ने अपने धर्म में शामिल होने की बात की, लेकिन बाबा साहब ने बौद्ध धर्म को अपनाने का काम किया। साथ ही बोल, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम संघ की शाखाओं को गतिमान की तरह फीरोजाबाद नगरी की गली-गली तक पहुंचाएं। ध्वज प्रणाम के साथ नगर का भ्रमण किया। एक टोली गांधी पार्क से स्टेशन रोड, करबला चौराहा, नई बस्ती, सिनेमा चौराहा से सदर बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। दूसरी टोली आर्यनगर, गांधी नगर चौराहा, शिवाजी रोड, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, दुली चौराहा, सर्कुलर रोड, पुरानी मंडी होते हुए छोटे चौराहा से सदर बाजार की ओर निकली। यहां से वापस गांधी पार्क में आकर समापन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान विभाग कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय, रमाकांत यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, डा. लक्ष्मी नरायन यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, शंकरलाल सुनील शर्मा, अनिल, यतेंद्र कुमार, सौरभ गर्ग, नमन बंसल, मेजर डीडी शर्मा, निकुंज शुक्ला आदि मौजूद थे।
पथ संचलन का हुआ अभूतपूर्व स्वागत
पथ संचलन का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। हर राह पर टोलियों के रूप में स्वयं सेवकों के स्वागत को शहर वासी सक्रिय दिखाई दिए।
बाजार में रहे जाम जैसे हालात
टोलियां सदर बाजार में एकत्रित हुईं तो जाम जैसी स्थिति देखने को मिली। पथ संचलन को सुचारु रूप से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल होने के चलते असुविधा कम हुई।
तीन पीढ़ियां पूर्ण गणवेश में दिखीं
आरएसएस के पथ संचलन के दौरान कई परिवार की तीन-तीन पीढ़ियां पूर्ण गणवेश में दिखाई दीं। बाबा-पिता के साथ बेटा संघ के पथ संचलन में दिखे। दंड तो हाथ में थामे हुए ध्वज को प्रमाण करते दिखाई दिए।