फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Most colonies are desecrated park

अधिकांश कालोनियों में बदहाल पड़े हैं पार्क  

Mon, 20 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Most colonies are desecrated park
बदहाल पार्क
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। देशभर में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। प्रचार-प्रसार के साथ लोग तैयारियों में जुटे हैं। पर, सबसे बड़ी समस्या नियमित सैर, योग और व्यायाम के लिए स्वच्छ वातावरण से भरे स्थान का है। पर, सुहागनगरी में योग, सैर, व्यायाम के लिए यह बड़ी मुसीबत है। शहर की दर्जनों कालोनियां हैं। इनमें पार्क भी बना है। पर, सभी कॉलोनियों के पार्क बदहाल पड़े हैं। हरियाली का नामो-निशान नहीं है। धूल उड़ रही है। 
विज्ञापन

मंगलवार को पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। मकसद,  योग के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना है। योग दिवस पर सभी योग करें। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जुटी हैं। जागरूकता के लिए सामाजिक संस्थाओं ने भी जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। पर, नियमित योग लोग कहां करें? यह समस्या सुहागनगरी फीरोजाबाद में है। शहर के सुहाग नगर कालोनी,  लेबर कॉलोनी, विभव नगर आदि में पार्क तो बने हैं। पर, इन पार्कों में गंदगी भरी पड़ी है। देखरेख के अभाव में यहां आवारा जानवर घूमते रहते हैं। नगर निगम की उदासीनता के चलते पार्कों में सफाई नहीं है। हरियाली गायब है। 
विज्ञापन

इनसेट
क्या कहते हैं लोग
-संध्या कहती हैं कि पार्क में टहलने जाओ तो धूल मिट्टी उड़ती है। इन पार्कों की हालत यह है कि  टहलने से लाभ नहीं मिलता, जितना धूल, मिट्टी आंखों में जाने से नुकसान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौरभ गुप्ता कहते हैं कि पार्क की स्थिति बदहाल है। सिर्फ नाम ही पार्क है, लेकिन उनमें व्यवस्थाएं बिल्कुल नहीं हैं। ऐसे पार्कों में योग करना संभव नहीं है।  
इनसेट 
योग के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी
योग शिक्षिका विवेचना उपाध्याय कहती है कि योग के लिए सुबह का वक्त सही माना जाता है। स्वच्छ वातवरण भी योग के लिए जरूरी है। घास में योग करना ज्यादा हितकारी है। घरों में महज औपचारिकता ही की जा सकती है। 
इनसेट
क्या कहते हैं अधिकारी
अमृत योजना के तहत शहर के करीब डेढ़ दर्जन पार्कों के सुंदरीकरण के लिए शासन को दो बार प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद पार्कों को सुंदरीकरण कराया जाएगा।

प्रमोद कुमार
अपर नगर आयुक्त 
इनसेट
गांधी पार्क में आते हैं शहरभर के लोग 
शहर में गांधी और भारत माता पार्क ही ऐसे हैं, जहां शहर भर से लोग टहलने आते हैं। यूं तो लोग यहां प्रतिदिन योगा करते हैं, लेकिन योग दिवस की पूर्व संध्या पर उत्सुकता कुछ अधिक ही दिखाई दी। अलग-अलग ग्रुप में यहां लोग योग करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed