फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLC Vijay Shivhare said- Kidnapping and extortion stopped in BJP government

Firozabad News: एमएलसी विजय शिवहरे बोले-भाजपा सरकार में रुकी अपहरण व चौथ वसूली

Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
MLC Vijay Shivhare said- Kidnapping and extortion stopped in BJP government
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा एमएलसी विजय शिवहरे,राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग,एसएस
फिरोजाबाद। भाजपा के एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले व्यापारियों के अपहरण एवं चौथ वसूली जैसी घटनाएं होती थी। भाजपा सरकार में यह घटनाओं को अंजाम देने वाले या तो जेल में है या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। व्यापारी निश्चिंतता के साथ अपना व्यापार कर रहा है। भाजपा सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी विजय शिवहरे होटल गर्ग में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके स्वदेशी वस्तुओं को ही अपनाना होगा। तभी देश आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वावलंबी बन सकेगा। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि पुलिस हमेशा व्यापारियों के साथ सक्रिय रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी एवं पुलिस के बीच यहां अच्छा तारतम्य देखने को मिला है। सीएमओ डा. रामबदन राम.एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश मंत्री सुनील पैंगोरिया ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने व्यापारियों को हर समस्या में सहयोग देने का आश्वासन दिया। संवाद के दौरान व्यापारियों की ओर से पुलिस, महिला सुरक्षा, मंडी समिति, जीएसटी, नगर निगम व खाद्य विभाग बिजली से संबंधित अनेक मुद्दे उठाए गए। इनको निदान करने का विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमुख व्यापारियों को व्यापारी गौरव सम्मान प्रशस्ति पत्र, उद्योगपतियों को भामाशाह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ शिक्षाविदों, चिकित्सकों,समाजसेवियों के साथ मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, सुधीर बंसल,राजा गुप्ता,भरत गोयल, मोनू तैनगुरिया, गोविंद वार्ष्णेय,संजय बंसल, मेघेंद्र सिंह उर्फ पिंकी चौहान,संचित वर्मा,राम यादव, बॉबी गुप्ता, अखिल गुप्ता, सौरव वर्मा, समर्थ अग्रवाल, उदय गुप्ता, अभय गुप्ता, निर्मल जैन व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed