{"_id":"570f91ef4f1c1bfe244a6abb","slug":"mind-body-healing-with-a-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तन-मन को निरोगी रखने वाला योग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तन-मन को निरोगी रखने वाला योग’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर राजयोग शिविर का शुभारंभ किया गया
विज्ञापन
नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रोफेसर कालोनी प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माउंट आबू से पधारी डा. बीके सीमा बहन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डा. बीके सीमा बहन ने कहा कि दुनिया में सिखाए जाने वाले योग केवल आपके तन को ही हष्ट-पुष्ट बनाते हैं लेकिन आज संसार में अराजकता फैली है इससे हर मनुष्य के अंदर द्वैष, बैर, चोरी, आत्महत्या क्रोध आदि मन में बैठ गए हैं। इन्हें शारीरिक योग से ठीक नहीं किया जा सकता है। इन्हें राजयोग के माध्यम से ही ठीक किया जा सकता है। सहज राजयोग से ही तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे पूर्व सेंटर की इंचार्ज बीके पूनम बहन ने अतिथियों से दीप प्रज्ज्वलित करा शिविर का उद्घाटन कराया। बीके पूनम बहन ने कहा कि राजयोग का आयोजन 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस मौके पर एसीजेएम उमाशंकर, डा. एके आहूजा, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी पब्लिक की प्रबंधक डा. रजनी यादव समेत बीके भाई बहन एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।