फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck runs over silver trader's car; two brothers injured.

Firozabad News: चांदी कारोबारी की कार को ट्रक ने रौंदा, दो भाई घायल

Fri, 09 Oct 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over silver trader's car; two brothers injured.
हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस - फोटो : हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। चांदी लेकर कानपुर जा रहे चांदी कारोबारी के पुत्रों की कार में एटा चौराहा ओवरब्रिज से उतरने के दौरान ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा से नोएडा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आगरा जनपद के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत 89, सूर्या एन्क्लेव/सूर्यलोक कॉलोनी दयालबाग निवासी दिलीप कुमार वर्मा चांदी कारोबारी हैं। बृहस्पतिवार को उनके दोनों पुत्र आदित्य कुमार वर्मा (23) अपने बड़े भाई मयंक वर्मा (27) के साथ कार से कानपुर जा रहे थे। कार में 20 किलो चांदी रखी हुई थी। इसे कानपुर में एक अन्य कारोबारी के यहां पहुंचाना था। कार सवार दोनों भाई सुबह दस बजे करीब शिकोहाबाद के एटा चौराहा ओवरब्रिज के ऊपर पुल से नीचे उतरे। उसी दौरान सर्विस रोड से आए ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई घटना से कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद परिजन भी आगरा से शिकोहाबाद आ गए। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए आगरा से नोएडा ले गए। जहां निजी चिकित्सालय में दोनों भाइयों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कारोबारी दिलीप वर्मा थाने आए थे, जो कि अपने चांदी के माल को अपनी सुपुर्दगी में ले गए हैं। ट्रक चालक फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed