फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress members staged a protest wearing black armbands.

Firozabad News: कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest wearing black armbands.
काली पट्टी बांधकर गांधीपार्क में प्रदर्शन करते कांग्रेस जिला एवं शहर के पदाधिकारी ए‌वं कार्यकर् - फोटो : काली पट्टी बांधकर गांधीपार्क में प्रदर्शन करते कांग्रेस जिला एवं शहर के पदाधिकारी ए‌वं कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ कथित तौर पर हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। गांधीपार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हाथों व मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। चुनाव आयोग से जवाबदेही मांगने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं व सांसदों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि 9 अक्तूबर (शुक्रवार) सुबह 11 बजे से फिरोजाबाद-जलेसर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से जिला मुख्यालय तक विशाल लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसमें राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रजजोन प्रभारी कुणाल चौधरी विशेष रूप से शामिल होंगे। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता हाजी सईद पटेल, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, पीसीसी हाजी नसीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मीप्रकाश गुप्ता, डॉ. सुरेश कौशल, अजय यादव, पार्षद नुरुहुदा लाला राइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed