फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Message of devotion and self-welfare given in Siddhachakra Mahamandal Vidhan

Firozabad News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्ति, आत्मकल्याण का दिया संदेश

Mon, 07 Jul 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Message of devotion and self-welfare given in Siddhachakra Mahamandal Vidhan
मुनिसुब्रतनाथ जिनालय में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। 
फिरोजाबाद। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुहाग नगर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पंचम दिवस पर भक्तिभाव से पूजा अर्चना की जा रही है। पंडित सुदर्शन जैन के निर्देशन में विधान विधिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने अष्टान्हिका पर्व की भावना के साथ सिद्धों की अर्चना की। विधानाचार्य ने आत्मकल्याण का संदेश दिया।
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ का अभिषेक हुआ। जिनाभिषेक का सौभाग्य ओमप्रकाश जैन, आलोक जैन, हेमेंद्र जैन, राजीव जैन, रजनी जैन व हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा संजय जैन, अर्चना जैन, सिद्धार्थ जैन, गिरीश चंद्र जैन, टोनी जैन, अमन जैन, प्रियंका जैन और जीवांश जैन ने की। विधान में 128 मुख्य अर्घ्य समर्पित किए गए, जिसमें ज्ञानचंद जैन, शोभा जैन, संयम जैन व सुमन चंद ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधान के दौरान इंदौर के प्रखर जैन एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय गीतों से भावपूर्ण वातावरण बना, सभी इंद्र-इंद्राणियों ने वेदी के समक्ष अर्घ्य समर्पित कर प्रभु की पूजा की। सायं 7 बजे भगवान मुनिसुव्रतनाथ की मंगल आरती हुई, जिसके पश्चात पंडित सुदर्शन जैन ने प्रवचन में भगवान महावीर के संदेश जिओ और जीने दो को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। संचालक ज्ञानचंद जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाहुबली अतिशय क्षेत्र में सिद्धचक्र महामंडल विधान की भक्तिपूर्ण आराधना
इधर शहर के नई बस्ती स्थित बाहुबली दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में अष्टान्हिका महापर्व के पांचवें दिन सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजित किया। विधानाचार्य अमित जैन ने पूजा अर्चना कराई। बाहुबली महिला मंडल, नई बस्ती द्वारा आयोजित इस विधान में विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य चढ़ाए। इस दौरान अभिषेक जैन, प्रवीन जैन व शिलांत जैन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed