{"_id":"68d2e13872b8f1b103016f70","slug":"memorandum-submitted-for-advocate-protection-act-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-156840-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून के लिए सौंपा ज्ञापन
Tue, 23 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौपते अधिवक्ता। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। बनारस में अधिवक्ताओं के साथ की गई मारपीट एवं अभद्रता की घटना निंदनीय है। इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
एसडीएम मुख्यालय रामानुज शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में उक्त अधिवक्ताओं के साथ होने वाली अभद्रता एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ बनारस की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग की है। अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने वाला प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू किया जाए। गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। बनारस जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। महासचिव सुरेन्द्र सिंह कुशवाह एडवोकेट,उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह कुशवाह एडवोकेट,वंदना शर्मा, सत्यम गौतम, हेमंत कुमार, विवेक चौधरी, नीतू सिंह एडवोकेट, संतोष कुशवाह शामिल थे।