फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Melting continues, the night was the coldest due to 4 degree mercury.

Firozabad News: गलन बरकरार, 4 डिग्री पारा होने से सबसे ठंडी रही रात

Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Melting continues, the night was the coldest due to 4 degree mercury.
फिरोजाबाद। पिछले कई दिन से लगातार चल रही हवा से गलन बरकरार है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा और ठंड में भी इजाफा होगा।जिले में पिछले चार दिनों से बड़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सर्द हवा चलने से गलन भरी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को धूप तो निकली, लेकिन ठंडी हवा के चलते बेअसर रही। सुबह व शाम गर्म कपड़े पहनने के बावजूद भी बाइक से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग कांपने को मजबूर हैं। ठंड के चलते शाम होते ही लोग जल्द ही घर पहुंच जाते हैं। पहाड़ों में बर्फबारी और पछुआ हवा के चलते बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर ही टिका रहा। आद्रता 36 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. ओमकार सिंह का कहना है कि इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक तक रहने की संभावना है। पछुआ हवा में ठंडक बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed