{"_id":"5dfbc07a8ebc3e87fa54e072","slug":"man-shoot-in-day-firozabad-news-agr420901234","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बाइक सवार को मारी गोली
विज्ञापन
शिकोहाबाद गोली कांड में घायल अधेड़ से घटना के बारे में जानकारी लेतीं सीओ इन्दुप्रभा व अन्य।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। एटा रोड पर पुरानी सीओ कोठी के समीप बाइक सवार अधेड़ को हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
एटा रोड स्थित पंच विहार कॉलोनी निवासी सत्यवीर (50) पुत्र कुंदन सिंह दोपहर 12 बजे के करीब अपने बेटे सचिन के साथ बाइक से बाजार आ रहे थे। एटा रोड पर एफसीआई गोदाम से आगे पहले से ही खड़े दो युवकों ने बाइक को रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने उससे मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। मना करने पर सोनू नामक युवक ने रिवाल्वर से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही गोली माथे से सटते हुए निकल गई।
फायरिंग और चीख पुकार से स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने आरोपी युवक से रिवाल्वर छीन ली, लेकिन अन्य साथी मारपीट कर रिवाल्वर छीनकर भाग गए। फायरिंग की जानकारी होते ही सीओ इन्दुप्रभा और प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
पुलिस पीड़ित को अपने साथ ले गई। इस संबंध में सीओ इन्दु प्रभा का कहना है कि पुरानी रंजिश में गोली मारने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।