फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahadani made to donate blood

रक्तदान करके बने महादानी

Tue, 14 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahadani made to donate blood
रक्तदान करके बने महादानी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महादानियाें ने 43 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ अजय शुक्ला ने फीता काटकर किया। शिविर में जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति, भारतीय रेडक्रास सोसाइटी, लोक नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की डायरेक्टर कल्पना राजौरिया, अनु बंसल, वर्तिका जैन, रेनू अरोरा, सीमा, रेखा गुप्ता, लोक नागारिक कल्याण समिति के  सचिव सतेंद्र जैन सोली, युवा शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार, नितेश अग्रवाल, संजय जैन, नीशू, सोनी, निधि अग्रवाल, रेडक्रास सोसायटी से सचिव प्रमोद कुमार दुबे, बद्री विशाल माथुर, राकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कल्पतरू जीवन फाउंडेशन, जन आधार कल्याण समिति के सदस्यों का भी सीएमएस ने सम्मान किया। वहीं  शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नवीन जैन, राजीव पचौरी, डा. आरके पांडेय,  डा. अलोक कुमार की टीम की देखरेख में रक्तदान कराया गया।
विज्ञापन


जब भी मौका लगता है रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। शिविर में 69 वीं बार रक्तदान करके नया कीर्तिमान स्थापित किया।
नितेश अग्रवाल
सीएमएस ने उनका सम्मान किया।
-
यह हैं महादानी (हाफ कालम फोटो हैं)
- जब भी मौका लगता है रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। शिविर में 69 वीं बार रक्तदान करके नया कीर्तिमान स्थापित किया।
नितेश अग्रवाल
- ब्लड ग्रुप ओ पॅाजिटिव है। अभी तक 30 वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि हर तीन माह बाद रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।
प्रवीन अग्रवाल
े- जिला अस्पताल के चिकित्सक भी पीछे नहीं। डॉ वीपी कौशिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 25 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करके बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ वीपी कौशिक
- रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करके बहुत खुशी हुई। रक्तदान करने के लिए बहुत दिन से सोचा था, मौका आज मिला है।
इतिशा गुप्ता
- ब्लड डोनर क्लब से जुड़ा होने के कारण करीब 22 बार रक्तदान कर चुका हूं। हर तीन माह बाद रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।
 संजीव कुमार

रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रवीन उपाध्याय अपने जन्म दिन पर रक्तदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ खास पलों पर भी रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed