फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Shankar's procession took place with great pomp in Jasrana.

Firozabad News: जसराना में भव्यता के साथ निकली भगवान शंकर की शोभायात्रा

Wed, 24 Sep 2025 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Sep 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Lord Shankar's procession took place with great pomp in Jasrana.
जसराना में निकाली ​गई ​शिवजी की शोभायात्रा के दौरान भगवान ​शिवजी, विष्णु एवं ब्रहमाजी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसराना। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला के मंचन की शुरुआत से पहले कस्बे में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ बैंड भी शामिल रहे, जो समूचे माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। रामलीला मैदान से शुरू होकर अनोखेलाल की धर्मशाला तक पहुंचने वाली इस यात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने आरती उतारकर और फीता काटकर किया। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर तहसील रोड, मोहल्ला अरेलपुरा, मोहल्ला गाड़ीवान, मुख्य चौराहा, मोहल्ला बनियात, मोहल्ला कूंचा, सब्जी मंडी, पचवा चौराह मोहल्ला पोतपुरी, शीशपुरी, मझौआ, घिरोर रोड और फरिहा रोड होते हुए अनोखेलाल की धर्मशाला तक का सफर तय किया। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, माता दुर्गा, भगवान शंकर और माता पार्वती सहित कई झांकियां शामिल थीं। श्रद्धालुओं ने बैंड की धुन पर नाचते-गाते हुए यात्रा का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर के सामाजिक, धार्मिक और गणमान्य व्यक्तियों ने जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, नवीन शिवहरे, अमित मोहन लोधी, वरुण गुप्ता, ललित गुप्ता, सचिन पवार, दीपक गुप्ता, संजय कुमार, आयुष चौहान, घोलू तोमर सहित नगर के गणमान्य एवं आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed