{"_id":"696016f1f2d4990db90c8844","slug":"lord-krishnas-wedding-procession-was-taken-out-with-band-players-he-married-rukmini-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-164839-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बैंडबाजों के साथ निकाली प्रभु श्रीकृष्ण की बरात, रुक्मणि संग हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बैंडबाजों के साथ निकाली प्रभु श्रीकृष्ण की बरात, रुक्मणि संग हुआ विवाह
Fri, 09 Jan 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27-भागवत कथा के दौरान निकाली श्रीकृष्ण की बारात की झांकी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। कथा व्यास पंडित रामशरण दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की शरण में जो व्यक्ति पहुंच जाता है उसके कष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह की कथा के वर्णन के दौरान श्रद्धालु झूमकर नाचने को मजबूर हो गए।
शहर के गली बोहरान स्थित मुहल्ला हुंडावाला में चल रही भागवत कथा के दौरान पंडित रामशरण दुवे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल जीवन में कालीनाग के अंहकार समाप्त किया। भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी का विवाह के दौरान राधाकृष्ण एवं एवं भगवान श्रीकृष्ण की बैंडवाजों के साथ भव्य बरात निकाली गई। जीवाराम चौक से प्रारंभ हुई बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा पांडाल में पहुंचकर समाप्त हुई। भागवत कथा के समापन पर आरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य यजमान ओमप्रकाश अग्रवाल ने कन्यादान किया। इस दौरान सत्यप्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, अतुल कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, विपिन कुमार, गौरव कुमार,रोहित, मोनू, धर्मेंद्र,रीतेश, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।