फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, एक बच्ची की माैत; 13 लोग घायल

Fri, 13 Feb 2026 04:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 04:14 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक बच्ची की माैत हो गई। 13 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Linter of under-construction house collapses in Firozabad
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के दौलतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे करीब एक निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर डाला जा रहा लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 4 साल की बच्ची सृष्टि की मौके पर मौत हो गई। श्रमिकों सहित 13 घायल है। इनमें तीन राजमिस्त्री, पांच लिंटर श्रमिक और गृह स्वामी के परिवार के पांच लोग शामिल हैं। मृतका बच्ची गृह स्वामी की धेवती है। मौके से ठेकेदार भाग गया। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।


 
Linter of under-construction house collapses in Firozabad
हादसे में कई लोग हुए घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ककरऊ कोठी निवासी अशोक यादव दौलतपुर गांव में अपने पुश्तैनी खेत में मकान का निर्माण करा रहे हैं। 1200 फीट एरिया में मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को श्रमिक दूसरी मंजिल पर लिंटर डाल रहे थे। पास में ही अशोक यादव का परिवार भी था। 

 
Linter of under-construction house collapses in Firozabad
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। लिंटर पर उस वक्त राजमिस्त्री महेंद्र निवासी न्यू रामगढ़, प्रवीण निवासी दौलतपुर, गौरव निवासी दौलतपुर के साथ लिंटर का मलबा डाल रहे श्रमिक राजवीर निवासी चनौरा, रामगढ़, चमन प्रकाश निवासी रैपुरा, किशनमोहन निवासी चनौरा, श्यामसुंदर निवासी चनौरा, मोनू निवासी ककरऊ कोठी के साथ गृह स्वामी अशोक यादव थे। लिंटर गिरते ही यह सभी उसके मलबे के साथ नीचे आ गिरे और मलबे में दब गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Linter of under-construction house collapses in Firozabad
भरभराकर गिरा लिंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा नीचे टीनशेड में अशोक की पत्नी मुन्नी देवी, विवाहित बेटी शीलू, बेटा शीलेंद्र, नाती अनिकेत और धेवती सृष्टि (4) थी। हादसे में सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा इन सभी के ऊपर गिरा, जिससे यह लोग भी घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, एंबुलेंस सहित पहुंची और घायलों को मलबे से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सभी को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
Linter of under-construction house collapses in Firozabad
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक यादव के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद से निर्माण कार्य करा रहा ठेकेदार भंवर सिंह निवासी बघेल कॉलोनी मौके से भाग गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और निर्माण में बरती गई लापरवाही की पड़ताल की जा रही है।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed