फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In Eka, drunkards beat up a young man and bit off his ear.

Firozabad News: एका में शराबियों ने युवक को पीटा, दांत से काटकर अलग किया कान

Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In Eka, drunkards beat up a young man and bit off his ear.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव पतारा में शराब के नशे में धुत तीन अराजकों ने राह गुजरते युवक के साथ रंगबाजी दिखाने के चक्कर में बेदर्दी से पीटा। विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने युवक का कान अपने दांतों से काटकर शरीर से अलग कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में परिजन पीड़ित को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

वारदात एक अक्तूबर की है। गांव पतारा निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही शीलू, अशोक और उसका भाई मनोज रास्ते में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वह वहां से गुजर रहा था। आरोपियों ने नशेबाजी के दौरान अपनी रंगबाजी दिखाने के लिए बेवजह रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। गुंडागर्दी का विरोध किया तो आरोपी शीलू ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने दांतों से पीड़ित का कान काटकर अलग कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े गांव वालों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि मामला शराब के नशे में हुई मारपीट और हमला करने का है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों शीलू, अशोक और मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed