फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stabbing incident between neighbors over suspicion of black magic; 4 women arrested.

Firozabad News: टोने-टोटके के शक में पड़ोसियों के बीच चाकूबाज़ी की नौबत, 4 महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stabbing incident between neighbors over suspicion of black magic; 4 women arrested.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ में टोने-टोटके के पुराने विवाद और आपसी रंजिश के चलते पड़ोसियों के बीच चले आ रहे विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हाथ में चाकू तक लेकर आमने-सामने आ गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इनके अलावा दो अन्य मामलों में 4 महिलाओं को और गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगला भाऊ निवासी दो पड़ोसी परिवारों के बीच काफी समय से खींचतान चल रही थी। एक पक्ष से रविता और संगीता हैं, जबकि दूसरे पक्ष से उनकी पड़ोसिन हीना और ऊषा हैं। दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे पर टोना-टोटका करने का शक करती थीं। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी होती थी, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि महिलाएं चाकू तक लेकर घूमने लगीं और इलाके में दहशत व शांति भंग का माहौल पैदा हो गया। थाना पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा अन्य शांति भंग के मामलों में शामिल 4 अन्य अभियुक्त श्याम सिंह, रानी देवी, नीलम और संजीव को भी गिरफ्तार कर किया गया है। सभी 8 अभियुक्तों को शान्ति भंग में पाबंद करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed