फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Laptops will be distributed on Monday, tokens distributed

सोमवार को वितरित होंगे लैपटॉप, टोकन बांटे

Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Laptops will be distributed on Monday, tokens distributed
सोमवार को वितरित होंगे लैपटॉप, टोकन बांटे - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी निशुल्क लैपटॉप योजना का वितरण सोमवार को  पुलिस लाइन में किया जाएगा। शनिवार को डीआईओएस दफ्तर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।  प्रधानाध्यापकों को उनके स्कूल के टोकन और सीट नंबर दिए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले सभी बोर्ड के मेधावियों को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। 1746 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था लेकिन 19 दिसंबर को सिर्फ 1307 मेधावियों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। बाकि 439 को बाद में दिया जाएगा। शनिवार को डीआईओएस दफ्तर में सीट संख्या एवं टोकन प्रधानाध्यापकों को बांटे गए। वहीं, अन्य चार केंद्रों से भी टोकन प्राप्त किए। इसके बाद छात्र छात्राओं को टोक बांटे गए और सीट संख्या की बताई गई।
विज्ञापन


जो छात्र मौजूद नहीं, उनके भाई-बहन को दिए
कई कालेजों में ऐसा हुआ कि जो पात्र छात्र बाहर पढ़ रहा है, कालेज प्रधानाध्यापकों ने उनके भाई बहनों को टोकन दे दिए। उनसे कहा कि समारोह में खुद की पहचान न बताकर भाई या बहन का नाम ही बताएं। अचानक बने प्रोग्राम से बाहर पढ़ रहे कई लाभार्थी घर नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed