फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona

मंदिरों में प्रभु के दर्शन कर गदगद हो गए भक्तजन

Mon, 08 Jun 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
korona
राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में मुख्य गेट के दरवाजे पर दीपक जलाते श्रद्धालु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सोमवार से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और जैन मंदिर खुल गए। श्रद्धालु निर्धारित समय पर मंदिरों पर पहुंच गए। 73 दिन बाद मंदिरों में दर्शन कर भक्तजन गदगद हो गए। कोरोना से बचाव के लिए भक्त सामाजिक दूरी के साथ ही अन्य मानकों का पालन करते नजर आए। भक्तों ने प्रभु के दर्शन कर कोरोना महामहारी से मुक्ति दिलाने की कामना की।
विज्ञापन

शहर के हनुमानगढ़ स्थित मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन के पट खुलने के साथ ही दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। कुछ लोग फूल-पत्ती के साथ दीपक लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बाहर रोक दिया गया। बाहर दीपक जलाने की व्यवस्था की गई थी। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया। मंदिर के महंत शिवदास कलोनी पूजा अर्चना में जुटे रहे। वहीं उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर सामाजिक दूरी बनाते हुुए श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही। इधर, स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा भी पूर्व की भांति खुला। हालांकि यहां कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

चंद्रप्रभु जैन मंदिर
मोहल्ला दुली स्थित श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु जिनालय में सोमवार सुबह दर्शन करने के लिए श्रावक पहुंचे । भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान के दर्शन किए। नौ बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए। यहां सुबह भगवान की प्रतिमा का जिनाभिषेक किया गया इसके बाद पांच-पांच लोगों को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में हुई नमाज
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम अशरफ अलीम ने कहा कि नमाज के दौरान सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत सभी को दी गई। मस्जिद मेवा फरोशान के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने कहा कि मस्जिद के अंदर नमाजियों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए गोले बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed