फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Just stand in front of the miscreants involved in the incident,

बस स्टैंड के सामने बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,

Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Just stand in front of the miscreants involved in the incident,
बस स्टैंड के सामने बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
चोरों ने बस स्टैंड के सामने शुक्रवार रात बीयर शॉप की दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपये की चोरी कर ली। वहीं लोहियानगर निवासी सरला देवी के मकान से चोर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने नगर निगम मार्केट में रामकुमार की बीयर शॉप है। शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे कर्मचारी वीरेंद्र प्रतिदिन की भांति शॉप बंदकर घर चला गया। देर रात चोरों ने शॉप के पीछे से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोर करीब 39 हजार रुपये की नकदी और बीयर के करीब आठ कार्टून चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर शॉप मालिक रामकुमार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पांच मिनट मे ंमौके पर पहुंच गई और कोतवाल उत्तर को घटना से अवगत कराया। इधर, सूचना पर कोतवाल उत्तर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित बीयर शॉप मालिक से तहरीर ले ली। वहीं लोहिया नगर निवासी सरला देवी के घर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब छह हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी पीड़िता को शनिवार सुबह हो सकी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed