फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jila aspataal mein mareej aur teemaaradaaron ke saath loot

जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों के साथ लूट

Sun, 09 Oct 2016 01:21 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 09 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal mein mareej aur teemaaradaaron ke saath loot
जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों के साथ लूट - फोटो : Amar ujala
जहरखुरानी कर दिया बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पीड़ितों की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
बेटी का उपचार कराने जिला अस्पताल आई महिला और उसकी बेटी के साथ एक वृद्ध को जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी जगदीश और रामकिशन पक्ष के बीच विवाद के दौरान रामकिशन पक्ष ने जगदीश की पुत्री शशि के सिर में डंडा मार दिया था। घायल शशि को परिवारीजन देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे वार्ड नंबर तीन में भर्ती कर लिया गया। शशि की देखभाल के लिए रात को उसकी मां राजनश्री, नाना अनोखेलाल और भाई दिनेश रुका था। सुबह दिनेश गांव चला गया। अस्पताल में राजनश्री, अनोखेलाल और शशि रह गई। तभी एक युवक आया और मां-बेटी सहित अनोखेलाल को चाय के साथ केला दे गया। चाय पीने के बाद तीनों लोग बेहोश हो गए। दिनेश के गांव से लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। अस्पताल में मरीज और तीमारदार के साथ हुई लूट की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, जहरखुरानी का शिकार हुई मां बेटी और वृद्ध को दोपहर तक होश नहीं आया था। दिनेश ने बताया कि बदमाश उसकी बहन और मां के कान के कुंडल और पांच सौ रुपये तथा मोबाइल फोन पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed