{"_id":"57f94f734f1c1b6a53270909","slug":"jholaachhaapon-par-giree-gaaj-band-karae-kleenik","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछापों पर गिरी गाज, बंद कराए क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछापों पर गिरी गाज, बंद कराए क्लीनिक
Amar Ujala
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
झोलाछापों पर गिरी गाज, बंद कराए क्लीनिक
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अवैध क्लीनिकों के गिरे शटर
झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग की गाज गिर गई। शनिवार को सीएमओ डॉ. पुष्पकर आनंद ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। देहात एवं शहरी क्षेत्रों में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की। करीब आधा दर्जन अवैध क्लीनिकों को बंद कराया गया।
सीएमओ डॉ. पुष्कर आनंद एवं एसीएमओ डॉ. आरएन गुप्ता ने रसीदपुर कनेटा में प्रवेश कुमार उर्फ पिंटू को अवैध क्लीनिक चलाते पकड़ा। पिंटू के खिलाफ पूर्व में सीएमओ दफ्तर में शिकायत आई थी। शनिवार को छापामार कर क्लीनिक को बंद करा दिया गया। सुहागनगर स्थित एडवांस पैथोलॉजी पर छापेमारी की गई। अनुमति न लेने के कारण सीएमओ ने इसे भी बंद करा दिया। भीमनगर में ही झोलाछाप चिकित्सक इंद्रपाल सिंह ने पूर्व में सीएमओ को शपथ पत्र लिखकर दिया था कि उन्होंने अपनी क्लीनिक बंद कर दी है। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक बंद पाई गई तो दुकान सील करा दी गई। सीएमओ ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सक संगठन के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन सीएमओ दफ्तर में नहीं था। भारतीय चिकित्सा परिषद ने बिहार की डिग्री एवं उचित प्रमाण पत्र न होने के कारण अपने यहां से भी प्रमाण पत्र नहीं दिया है।
आठ दिन का दिया अल्टीमेटम
सीएमओ डॉ पुष्कर आनंद ने आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है। आठ दिनों में बिना अनुमति चिकित्सीय कार्य करते मिलने वाले कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालित अवैध पैथोलॉजी को बंद करने के निर्देश दिए हैं।