फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JE and contract worker of electricity department arrested for taking bribe of Rs 40 thousand

Firozabad News: 40 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और संविदा कर्मी गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
JE and contract worker of electricity department arrested for taking bribe of Rs 40 thousand
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा पर रिश्वत जेई को गाड़ी में डालत - फोटो : शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा पर रिश्वत जेई को गाड़ी में डालती एंटी करप्शन की टीम। संवाद
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार और संविदा कर्मी लाइनमैन जयप्रकाश को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों बुधवार को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आज इनको एंटी करप्शन कोर्ट आगरा में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी करप्शन आगरा के इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि नौशहरा निवासी नीरज कुमार के खिलाफ बिजली चोरी का एक मामला दर्ज था, जिसमें उन पर 21 हजार रुपये करीब का समन शुल्क बन रहा था। नौशहरा फीडर पर तैनात जेई राजेश कुमार निवासी मैनपुरी शहर और संविदा कर्मी लाइनमैन जयप्रकाश निवासी पृथ्वीपुर, करहल, मैनपुरी ने इस मुकदमे को रफा-दफा करने के बदले नीरज से 70 हजार की मांग की। परेशान होकर नीरज ने 16 जनवरी को आगरा एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को जैसे ही नीरज ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये आरोपियों को थमाए, पहले से तैयार एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो रहा है। इन दोनों को बृहस्पतिवार को आगरा की विशेष एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed