फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   intestinal infection is occurring Due to heat diarrhea patients have increased

सेहत की बात: गर्मी से आंतों में हो रहा संक्रमण, डायरिया के बढ़े मरीज; बचाव के लिए जानें डॉक्टर की सलाह

Wed, 08 May 2024 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 05:32 PM IST
सार

गर्मी से आंतों में संक्रमण हो रहा है। इससे अस्पतालों में डायरिया के मरीज बढ़े हैं। आगो पढ़ें और बचाव के लिए जानें डॉक्टर की सलाह...

विज्ञापन
intestinal infection is occurring Due to heat diarrhea patients have increased
सेहत की बात: गर्मी से आंतों में हो रहा संक्रमण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भयंकर उमस वाली गर्मी अब आंतों पर हमला कर रही है। डायरिया, लिवर सूजन और बुखार का प्रकोप भी लोगों को सता रहा है। पेट दर्द से मरीज परेशान हो रहे हैं, बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। अस्पताल में आने वाले 40 फीसदी मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल की इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से फुल रहे। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. वरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने मरीजों में से करीब 40 फीसदी मरीज पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इन रोगियों की आंतों में संक्रमण हो रहा है और डायरिया की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है। प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी में ऐसे 20-30 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं। डायरिया के बाद लिवर सूजन वाले मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे अधिकांश मरीज बाहर के अस्पतालों में ही उपचार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

  • दो तीन घंटे बाहर रहना हो तो पानी साथ ले जाएं।
  • पानी खूब पीयें, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • शिकंजी बनाकर पीयें तो बेहतर है।
  • बासी खाना न खाएं, सादा खाना लें।
  • पैक्ड खाना न लें, खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ से बचें।
  • बच्चों को पहला दस्त होने के बाद ओआरएस घोल दें।

 

गर्मी बढ़ने से आंत के संक्रमण और डायरिया के मरीज बढ़े

गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आंत के संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं हैं। रोगियों की संख्या बढ़ने पर स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. नवीन जैन, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed