फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   inspecion

दीन बंधु इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और हेड क्लर्क निलंबित

Fri, 01 Nov 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
inspecion
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने वित्तीय अनियमितता मिलने पर दीनबंधु इंटर कॉलेज उसायनी के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ सहायक को मौके पर ही निलंबित कर दिया। इस मामले की जानकारी डीआईओएस को दी है। सीडीओ जीआईसी टूंडला, परिषदीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं रूबन योजना से आच्छादित ग्रामों में खामियां मिलीं। संबंधितों को कड़ी चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ नेहा जैन ने विकास खंड टूंडला स्थित सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, परिषदीय स्कूल एवं राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण को पहुंची सीडीओ को उसायनी स्थित दीनबंधु इंटर कॉलेज में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं मिलीं। शिक्षकों व कर्मचारियों की पास बुकें व सर्विस बुकों का रखरखाव ठीक नहीं था। सरकारी पैसे से हुए खर्च का ब्योरा भी उपलब्ध नहीं था। पूछने पर प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ सहायक कोई स्पष्ट व संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कॉलेज प्रधानाचार्य यतेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ सहायक प्रेमशंकर शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। वित्तीय मामलों की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी है। वरिष्ठ अध्यापिका पूनम को विद्यालय संचालन के लिए चार्ज सौंपा है। निरीक्षण के अगले क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला पहुंचीं सीडीओ ने वहां पर राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा दिए स्लोगन पढे़। फिरोजाबाद-बढे़ फिरोजाबाद का शुभारंभ करते हुए छात्राओं से पाठ्य पुस्तकें पढ़वाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी टूंडला में मिलीं अनियमितताएं
सीडीओ को कॉलेज में जिलाधिकारी क्रिटिकल गेप की धनराशि बनने वाले अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय का निर्माण अधूरा मिला। निर्माण कार्य में कॉलेज में लगे सबमर्सिबल से पानी लिया जा रहा था। जिससे कॉलेज में बिजली बिल बढ़ा हुआ था। जबकि नियमानुसार कार्यदायी संस्था को खुद का अस्थाई सबमर्सिबल लगा कर पानी सप्लाई लेनी थी। कार्यदायी संस्था पैक्सपेड के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस दिया है।
प्राथमिक विद्यालय में मिलीं गंदगी व खामियां
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद पहुंची सीडीओ को रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं सॉकपिट निर्माण अधूरा मिला। सॉकपिट के गड्ढों को ढका नहीं गया था। जिससे हादसे का अंदेशा है। पंचायत सचिव को सीडीओ ने फटकार लगाई। वहीं गंदगी मिलने के अलावा बच्चों को वितरित जूतों व ड्रेस में खामियां मिलीं। सफाई कर्मचारी को चेतावनी व जांच हेतु बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं।

साल भर में कबाड़ हो गया रूर्बन ग्राम का आरओ सिस्टम
रूर्बन मिशन के तहत चिह्नित ग्राम मोहम्मदाबाद में स्थापित टीटीएसपी व आरओ सिस्टम साल भर में ही खराब हो गया। एक माह से पानी की किल्लत होने पर एक्सईएन जल निगम को कड़ी चेतावनी के साथ आरओ सिस्टम सही कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed