फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   incrochment

पालिका प्रशासन ने ध्वस्त कराया अतिक्रमण

Tue, 05 Nov 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
incrochment
टूंडला के एटारोड पर अतिक्रमण हटवाते एसडीएम केपी सिंह तोमर व ईओ श्रीचन्द्र - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को तहसील से लेकर सुभाष चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था उसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटावाने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर व पालिका ईओ श्रीचंद्र के नेतृत्व में एटा रोड तहसील से लेकर सुभाष चौराहा तक पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देख अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

एटा रोड पर अधिकांश दुकानदारों ने रोड पर ही अपना सामान फैला रखा है और अतिक्रमण कर रखा है। कहीं बालू, सरिया पड़ी है तो कहीं पत्थर रखे हुए हैं। कुछ दुकानदारों ने पूर्व में ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था। अधिकतर अतिक्रमणकारियों ने इसे पूर्व की तरह पालिका भी मात्र धमकी समय नहीं हटाए थे। उनके अतिक्रमण को जेसीबी से सख्ती के साथ हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को सुभाष चौराहा से दीपा का चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण स्वयं ही हटा लें, अन्यथा उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
श्रीचन्द्र-ईओ-नगर पालिका टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed