फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the city of Gunje mother Serawali Jaykare

शहर में गूंजे मां शेरावाली के जयकारे 

Sun, 09 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
In the city of Gunje mother Serawali Jaykare
नवरात्र में राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़।
 शारदीय नवरात्रि में अष्टम दिन रविवार को महागौरी की घर-घर पूजा अर्चना की गई। कई घरों में अष्टमी का पूजन होने के कारण व्रत समाप्त कर कन्या एवं लांगुरों को भोजन कराया गया। वहीं अधिकांश घरों में नवमी का पूजन सोमवार को किया जाएगा। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन के साथ ही अन्य देवी मंदिरों पर रविवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि में एक दिन इजाफा होना काफी शुभ माना जा रहा है। पुरोहितों का कहना है कि लंबे अर्से बाद ऐसा हुआ है। हालांकि रविवार को घरों पर अष्टमी पूजन किया गया। घर पर पूजा अर्चना के बाद कन्या एवं लांगुरों को भोजन कराया गया। हालांकि अधिकांश घरों में दुर्गाष्टमी के दिन महागौरी की पूजा अर्चना करने के ही साथ व्रत रखे गए। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन प्रांगण में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम के समय मंदिर प्रांगण में लांगुरिया गीतों पर महिलाएं, युवतियां एवं युवक थिरकते नजर आए।
विज्ञापन


मंदिर में भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर मां के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। मंगला दर्शन को तड़के चार बजे भीड़ का क्रम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ हवन पूजन चलता रहा। मंदिर प्रांगण में भव्य सजावट की गई थी। नगर के पथवारी माता मंदिर चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला, दुर्गा मंदिर सेंटर चौराहा, दुर्गा मंदिर लेबर कालोनी, सुहागनगर के साथ ही अन्य मंदिरों पर भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल में आरती उतारने उमड़े श्रद्धालु 
तिलक नगर में मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया। मां के पंडाल की भव्य सजावट के साथ सुबह और शाम को भव्य आरती हो रही है। भजन कीर्तन के साथ मां के गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। पंडाल में शाम को महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आशीष अग्रवाल, जेडी यादव, अनिल मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, प्रमोद सैनी, रवींद्र शर्मा ढपली, प्रदीप पाठक, विशालदीप चौहान, आशीष शर्मा, डा. मुनींद्र शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, रवेंद्र बघेल, केके भारद्वाज, सीमा भारद्वाज गौरव सैनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed