फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Immense love seen between monkey and owner in Firozabad

बंदर का ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा: मालिक छत से गिरा तो साथ में कूद गया, एंबुलेंस में पहुंचा अस्पताल; और फिर

Sun, 05 Nov 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 08:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बंदर का अपने मालिक के प्रति अनोखा प्रेम देखने को मिला है। यहां मालिक पैर फिसलने से छत से नीचे गिरा तो बंदर भी साथ में कूद गया। एंबुलेंस में बैठकर साथ में अस्पताल पहुंच गया। यहां भी हर पल साथ रहा।

विज्ञापन
Immense love seen between monkey and owner in Firozabad
बंदर का ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा: मालिक छत से गिरा तो साथ में कूद गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बंदर और मालिक के बीच अपार प्रेम देखने को मिला। छत से गिरकर घायल मालिक को अस्पताल ले जाया गया, तो एंबुलेंस में बैठकर बंदर भी अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर इंजेक्शन लगाने के लिए आए तो वह इंजेक्शन तो मुंह में दबाकर भाग गया। बीच में आए कुत्ते और महिला पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। यह पूरा वाकया जिला संयुक्त चिकित्सालय में घटा, जो कि चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के वासुदेवमई गांव का है। गांव निवासी संजय शर्मा (48) आगरा में रहकर वाहन चलाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बंदर का बच्चा पाला था। कुछ समय बाद अपने साथ गांव लेकर चले आए। रविवार को अचानक बंदर का बच्चा छत पर चढ़ गया। उसे पकड़ने के प्रयास में संजय छत से गिरकर घायल हो गए। यह देख बंदर भी नीचे आ गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन भी बाहर आ गए और घायल को 108 एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान बंदर भी एंबुलेंस में चढ़ गया और मालिक के पास बैठकर अस्पताल आ पहुंचा। इसके बाद चिकित्सकों ने घायल को इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया तो बंदर इंजेक्शन लेकर भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी

इतने में कुत्ता अस्पताल में आ गया और बंदर को देखकर भौंकने लगा। महिला पुलिसकर्मी ने बंदर से इंजेक्शन छुड़ाने का प्रयास किया, तो बंदर ने महिला पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। उसके चोटें आ गईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया। यह मामला अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed