{"_id":"6ae3b292b036b69c100325fa","slug":"firozabad-news-theft-firozabad-news-c-169-1-mt11005-189385-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोल्ड स्टोरेज कर्मी के सूने मकान से लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोल्ड स्टोरेज कर्मी के सूने मकान से लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजपुरा में चोरों ने बुधवार रात एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम कुंजपुरा निवासी नवींद्र सिंह रुधावली स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। नवींद्र सिंह ने बताया कि वे बुधवार रात को कोल्ड स्टोरेज पर नाइट ड्यूटी करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी और पुत्री नीचे वाले कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वहां बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 5 बजे जब पत्नी उठीं और छत पर बने कमरे की ओर गईं, तो कमरे का ताला जमीन पर टूटा पड़ा था, दरवाजा खुला था और अंदर अलमारी व बक्से का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था। चोर कमरे में रखी सोने की एक चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक कमरबंद पार कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट व साक्ष्य जुटाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।
मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को तलाश लिया जाएगा।
- चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज