फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news pradhan notice

Firozabad News: दो लाभ के पदों पर रहने पर प्रधान प्रशासक को नोटिस

Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
firozabad news pradhan notice
फिरोजाबाद। ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत आकलपुर दामोदरपुर की प्रधान प्रशासक प्रीती देवी को दो लाभ के पदों पर एक साथ रहने की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने कड़ी कार्रवाई की है। अनुदेशक पद पर चयन के बावजूद प्रधान प्रशासक के पद से इस्तीफा न देने पर डीपीआरओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आकलपुर दामोदरपुर की प्रधान प्रशासक प्रीती देवी का चयन ब्लॉक हाथवंत के उच्च प्राथमिक विद्यालय घुनपई में अनुदेशक के पद पर हुआ है। अनुदेशक का पद लाभ का पद होने के कारण वह एक समय में दोनों पदों पर कार्यरत रहकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। इसकी लिखित शिकायत पंचायती राज विभाग को मिली थी। नियमानुसार अनुदेशक पद पर चयन होते ही उन्हें प्रशासक पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने बताया कि यह स्थिति पंचायत नियमावली के विपरीत है। उन्होंने एक सप्ताह में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



यह स्थिति पंचायत नियमावली के विपरीत है। एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो अनुदेशक पद पर नियुक्ति की तिथि से अब तक प्राप्त किए गए मानदेय की वसूली की जाएगी और पंचायत राज अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार अत्री, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed