Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In-laws agreed after talking in thana who refused to send bride away after marriage in Mainpuri

UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी

Sat, 04 Nov 2023 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 05:56 PM IST
सार

मैनपुरी में युवती की शादी तो हुई लेकिन सुहागरात नहीं हो पाई। उसने ससुरालवालों को फोन किया तो हकीकत पता चली। उनकी बात सुनते ही एक पल में दुल्हन के सपने बिखर गए। 

विज्ञापन
In-laws agreed after talking in thana who refused to send bride away after marriage in Mainpuri
दुल्हन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकाह करने के बाद ससुरालीजन ने विदा कराने से साफ मना कर दिया। मामला महिला थाने पहुंचा तो नवागत प्रभारी ने दोनों पक्ष से बात की। काउंसलिंग के बाद बिगड़ी बात बना दी। अब तय तारीख पर ही रूही की विदाई होगी। रूही के परिजन इस फैसले से बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रूही का निकाह 27 जनवरी 2023 को गांव निवासी शाहीनूर के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। ससुरालवालों ने कहा कि वह लोग कुछ दिन बाद विधिवत विदा करा कर घर ले जाएंगे। लेकिन, कई महीने बीत गए लेकिन कोई भी विदा कराने नहीं आया। जब रूही के परिजन ने संपर्क किया तो विदाई की तारीख 11 नवंबर तय की गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: तो क्या शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल, याचिका में किया गया दावा; पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ससुरालवाले चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। कहा कि हम इस तरह का निकाह नहीं मानते। अगर मांग पूरी नहीं की तो बेटे का दूसरी जगह निकाह कर देंगे। दो नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग रूही के घर आए और हाथापाई कर दी। इसके बाद मामला महिला थाना पहुंचा।


शुक्रवार को नवागत महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लड़के पक्ष को भी थाने बुलाया। बातचीत की गई और लड़के पक्ष से साफ कर दिया कि निकाह किया है तो पत्नी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। अतिरिक्त दहेज की मांग करना कानूनन अपराध है। 

यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने

दोनों पक्ष की काउंसलिंग के बाद बात बन गई। लड़का पक्ष के लोग विदा कराने के लिए तैयार हो गए। विदाई की बात सुनते ही रूही के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि अब तय तारीख पर ही रूही विदाई होगी। दोनों पक्ष सहमत होने के बाद थाने में समझौता कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed