{"_id":"6ae3b265653e2874170eaf39","slug":"firozabad-news-harsh-firing-firozabad-news-c-169-1-mt11005-189387-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: करवा चौथ पर पति ने की हर्ष फायरिंग, पत्नी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: करवा चौथ पर पति ने की हर्ष फायरिंग, पत्नी को लगी गोली
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवा चौथ की रात चांद का दीदार करने के दौरान पति ने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग कर दी। पत्नी को गोली लग गई। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर (गली नंबर एक) निवासी शिवा (40) पत्नी राजकुमार यादव, बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ अपने घर की छत पर करवा चौथ का चांद देखने गई थीं। इसी दौरान उनके पति राजकुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली शिवा के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन-फानन में परिजन घायल शिवा को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति राजकुमार यादव भट्ठा संचालक है। घटना की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
थाना दक्षिण पुलिस इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर जांच के लिए गए थे, वहां पता लगा कि महिला को परिजन ट्रॉमा सेंटर के बाद आगरा ले गए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
थाना दक्षिण पुलिस इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर जांच के लिए गए थे, वहां पता लगा कि महिला को परिजन ट्रॉमा सेंटर के बाद आगरा ले गए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी