फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teenager died after falling from tractor while plowing field in Mainpuri

रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर

Sat, 04 Nov 2023 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 07:35 PM IST
सार

मैनपुरी में रील ने किशोर की जान ले ली। वह खेत जुचाई करने के दौरान चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा। संतुलन खोकर नीचे गिर गया। ट्रैक्टर और रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
teenager died after falling from tractor while plowing field in Mainpuri
Mainpuri News: प्रशांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। वह रील बनाने के लिए चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा था। इसी समय वह संतुलन खोकर खेत में गिर गया। ट्रैक्टर और रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गए। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।   

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के गांव आंध्रा की है। गांव निवासी हरपाल सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार (16) शुक्रवार की शाम गांव के ही उमेश के खेत की रोटावेटर से जुताई कर रहा था। करीब छह बजे वह ट्रैक्टर से नीचे आ गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। पीछे लगे रोटावेटर से कट गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत की चीख सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भागकर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। परिजन शव को घर ले गए। शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजन की ओर से घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।

रील बनाने के दौरान हादसे की चर्चा

घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनकी ओर से बगैर पोस्टमॉर्टम किए शव का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ लोगों में यह भी चर्चा रही कि खेत जोतने के दौरान प्रशांत रील बनाने के लिए नीचे उतरा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। हालांकि इस बारे में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed