{"_id":"58503a784f1c1bdd5d649e32","slug":"if-you-do-not-provoke-outrage-cash-jammed-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर भड़का आक्रोश, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर भड़का आक्रोश, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोटला चुंगी स्थित सिंडिकेट बैंक से रुपये न मिलने पर आक्रोशित महिलाओं ने कोटला चुंगी पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला चुंगी स्थित सिंडिकेट बैंक से रुपये न मिलने पर आक्रोशित महिलाओं ने कोटला चुंगी पर जाम लगा दिया। पुलिस ने खदेड़ा तो महिलाओं ने पर हाईवे पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझाते हुए जाम खुलवाया।
जैननगर निवासी अंजली, कश्मीरीगेट निवासी रुखसाना, पायल, मिथिलेश, सकूरन बेगम आदि ने कहा कि रुपये निकालने के लिए वह विगत 15 दिनों से बैंक के चक्कर काट रही है। महिलाओं को शुक्रवार को उम्मीद थी कि तीन दिन के अवकाश के बाद बैंक से रुपये मिल जाएंगे। ऐसे में महिलाएं शुक्रवकार को घर का सारा कामकाज छोड़कर सुबह छह बजे बैंक के बाहर लाइन में लगकर बैंक खुलने का इंतजार करने लगी। दस बजे बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने कैश न होने का बोर्ड लगा दिया। इससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया और महिलाएं कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस के रवैये से आक्रोशित महिलाएं और आक्रोशित हो गई और वह नगला मिर्जा बड़ा के सामने से हाईवे पर पहुंच गई। हाईवे पर बैठने के साथ ही महिलाओं ने जाम लगा दिया। इसके चलते यातायात बाधित हो गई। जाम की सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने मांग की कि रुपये नहीं मिलने तक हाईवे से नहीं हटेंगी। इस पर पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि कैश आने पर रुपये दिलाए जाएंगे। कर्मचारी कैश लेने के लिए कानपुर गए है। इस पर महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोला।