{"_id":"681cfc6e774b3fb68c0b0f14","slug":"husband-gave-divorce-after-going-to-wifes-house-report-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147964-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी के घर जाकर पति ने दिया तलाक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी के घर जाकर पति ने दिया तलाक, रिपोर्ट
Fri, 09 May 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ससुराल पहुंचा। वहां पत्नी को बाहर बुलाया और तीन बार तलाक-तलाक बोलकर भाग निकला। विवाहिता ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।रामगढ़ में ताड़ों वाली बगिया निवासी रिहाना ने तहरीर दी है कि उसकी 15 मई 2022 को साहिबे आलम निवासी तीस फुटा रोड, रसूलपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे।
शादी के बाद पति के साथ ससुराल वालों जेठ सईद, नईम, पहलवान, रफीक, शफीक व जेठानी जुलेखा निवासी तीस फुटा रोड गली नंबर एक ने हड़प लिया। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज व मारपीट करते थे। एक मार्च 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 24 फरवरी 2025 को पति साहिबे आलम घर आया। उसने जोर-जोर से तीन बार तीन तलाक बोला और भाग निकला। यह सुनकर रिहाना परेशान हो गई। किसी तरह बात नहीं बनी तो थाने पहुंची और तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।