{"_id":"67d17a96d4a3f6b6e5056567","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-in-front-of-daughter-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के सिर पर करता रहा प्रहार, रोती रही बेटी...जान लेकर ही माना, इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के सिर पर करता रहा प्रहार, रोती रही बेटी...जान लेकर ही माना, इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गई रूह
Wed, 12 Mar 2025 05:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Mar 2025 05:46 PM IST
सार
वर्ष 2017 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। छह महीने पहले ही पति मायके से पत्नी को मनाकर घर लाया था। अब पत्नी की घर पर खून से लथपथ लाश मिली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिर पर वार करके हुई महिला की हत्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार रात पति ने भारी वस्तु मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। मृतका के पिता ने बताया छह माह पहले ही पति समझौता कर ससुराल लाया था। एक साल वह मायके में रही थी। झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
नगला विश्नू निवासी बृजमाला की मंगलवार रात पति मोहित ने भारी वस्तु से सिर में मारकर हत्या कर दी। मृतका की पुत्री ने पूछताछ में बताया था कि मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा ने मम्मी को सीढ़ी से धक्का दे दिया। मामले में परिजन ने पति मोहित, सास मीरा, देवर अजय और राहुल, अनीता, बहनोई पप्पू और मामा सतीश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ के मोहल्ला ठारपूठा निवासी मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में बेटी की शादी मोहित से हुई थी। शादी के बाद से झगड़े हुए थे। वर्ष 2023 में मोहित ने उनकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की थी। केस दर्ज होने के बाद वह करीब छह महीने पहले सुलह-समझौता कर बेटी को घर ले गया था और अब उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र में महिला की हत्या में पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।