{"_id":"6668aa90c06801ccbd011134","slug":"hookah-factory-running-on-stolen-electricity-caught-in-nagla-mahadev-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-126550-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगला महादेव में चोरी की बिजली से चल रही हुक्का फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगला महादेव में चोरी की बिजली से चल रही हुक्का फैक्टरी पकड़ी
Wed, 12 Jun 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
नगला महादेव में चोरी की बिजली से चल रही हुक्का फैक्टरी पकड़ी
- नगला धूरि में चोरी की बिजली से चल रहे थे एसी, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। मंगलवार को विद्युत निगम की टीमों ने दो गांवों अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने चोरी की बिजली से नगला महादेव में चल रही हुक्का बनाने की फैक्टरी को पकड़ा तो नगला धूरि में चोरी की बिजली से चल रहे छह एसी को पकड़ा। माले में अवर अभियंता ने फैक्टरी संचालक व मुक्त की हवा खा रहे लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत उपखंड अधिकारी दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता विशाल कुमार व टीम द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे गांव नगला महादेव में छापा मारा। टीम को चेकिंग के दौरान गांव में कांच के हुक्का बनाने वाली फैक्टरी को चोरी की बिजली से चलते हुए पाया। इसके साथ ही एक मकान में भी चोरी की बिजली जल रही थी। एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत थाने में धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसके उपरांत टीम ने बिजिलेंस टीम के साथ गांव नगला धूरि में अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को गांव में चोरी की बिजली से चलते छह एअर कंडीशनरों को पकड़ा। अवर अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि गांव नगला धूरि निवासी मोनवीर व सोनवीर सिंह के घर छह एसी चोरी की बिजली से चलते मिले। उनके विरुद्ध विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ दुष्यंत कुमार ने कहा है कि उपभोक्ताओं से अपील की है कि असुविधा से बचने को बकाया बिजली बिल का समय से भुगतान करें। अन्यथा की स्थित में विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिया जाएगा।