{"_id":"58110dfe4f1c1b944ebc391e","slug":"gunn-lyrics-are-times-akhilesh-government-growth-plate-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार के विकास के गीत गुन गना रहे थाली-गिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार के विकास के गीत गुन गना रहे थाली-गिलास
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बर्तन के नीचे ‘माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की प्रेरणा’ से गुदवाकर लिखवाया गया है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मिड-डे मील की थाली पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ‘ठप्पा’ लगाया गया है। हर थाली और गिलास पर मुख्यमंत्री अखिलेश का चित्र लगा है। वहीं, बर्तनाें के पीछे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम की अमिट मुहर भी लगी हुई है। यह बर्तन स्कूली बच्चों को धनतेरस से मिलना शुरू हो जाएंगे।
जिले के लिए आई चार खानों की भोजन थालियों में सबसे बडे़ वाले खाने में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चित्र मुद्रित है। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए यह थालियां मुख्यमंत्री के विकास की गाथा गाएंगी। उम्मीदों का प्रदेश, उत्तर प्रदेश.. भी थाली और गिलास पर लिखा हुआ है। बर्तन के नीचे ‘माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की प्रेरणा’ से गुदवाकर लिखवाया गया है।
प्रथम चरण में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के लिए पांच हजार थालियां और ग्लास की खेप आई है। अब बच्चों को बर्तन स्कूल बैग में रखकर नहीं लाने हाेंगे। धनतेरस पर यह बर्तनों का वितरण किया जाएगा। एमडीएम कोआर्डिनेटर सोनू कुमार ने कहा कि अगली खेप आने पर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बर्तन वितरित किए जाएंगे। वहीं, अभी पांच हजार बर्तन सेट आए हैं।
विज्ञापन
चावल, तहरी हाथ से ही खाने होंगे
एमडीएम में अधिकतर दिन तहरी, चावल-दाल का वितरण किया जाता है। करोड़ों रूपये खर्च होने के बाद भी बच्चों को यह सब हाथ से ही खाने होंगे। उन्हें चम्मच का वितरण नहीं किया जा रहा है। हालांकि जो बजट निर्धारित किया है, उस हिसाब से थाली, गिलास की गुणवत्ता नहीं दिखती है।