फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Granddaughters notice Baba Neeb Karori

Firozabad News: बाबा नीब करोरी पैतृक संपत्ति विवाद में नोटिस के बाद पौत्रियों ने सौंपा जवाब

Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Granddaughters notice Baba Neeb Karori
फिरोजाबाद। विश्वविख्यात संत बाबा नीब करोरी महाराज की अकबरपुर स्थित जन्मस्थली, पैतृक मकान और डाक बंगले (डाक बगिया) के मालिकाना हक को लेकर छिड़ी रार में पौत्रियों ने प्रशासन के नोटिस के एवज में अपना जवाब सौंप दिया है। वहीं, अब प्रशासन को दूसरे पक्ष श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट के जवाब और साक्ष्यों का इंतजार है, जिसके बाद ही जांच प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

पौत्रियों की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और घरोनी के अनुसार, भूखंड संख्या 220 (पैतृक मकान) की घरोनी में आज भी बाबा नीब करोरी का नाम दर्ज है। भूखंड संख्या 211 (डाक बंगला) बाबा की जन्मस्थली के रूप में दर्ज है। पौत्रियों ने साक्ष्य के रूप में घरोनी और परिवार रजिस्टर की नकल तहसीलदार टूंडला को प्रेषित करते हुए मांग की है कि कानूनी वारिस के रूप में परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएं और उन्हें संपत्ति का कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि अगस्त में बाबा नीब करोरी के छोटे बेटे दिवंगत धर्मनारायण शर्मा की छह बेटियों भावना रावत, सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना शर्मा, रितु तिवारी और रिचा रावत की ओर से भावना रावत के पति मनोज रावत ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप लगाया गया था कि श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट द्वारा बाबा के पैतृक घर (भूखंड संख्या 220) और डाक बंगले (भूखंड संख्या 211) पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जबकि यह संपत्ति किसी ट्रस्ट को दान या बिक्री नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed